sawan somwar

January 2026 Vrat Dates: जनवरी माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (11:43 IST)
January Festival Calender 2026: जनवरी का महीना भारत में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहारों और व्रतों से भरपूर होता है। इस महीने में विशेष रूप से हिंदू धर्म के कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।

इन व्रतों और त्योहारों का समाज पर गहरा प्रभाव होता है और यह भारतीय संस्कृति में गहरे से जुड़े हुए हैं। जनवरी 2026 में भी विभिन्न व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे जो धार्मिक आस्थाओं, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के अवसर होते हैं।ALSO READ: जनवरी 2026 में 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा
 
इस लेख में, हम जनवरी 2026 में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रतों और त्योहारों की सूची के बारे में जानेंगे....
 
जनवरी 2026: प्रमुख व्रत और त्योहार
 
01 जनवरी, गुरुवार: नववर्ष/ New Years Day- अंतरराष्ट्रीय नववर्ष का प्रथम दिन।
 
03 जनवरी, शनिवार: पौष पूर्णिमा- पौष मास की अंतिम तिथि। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसी दिन हजरात अली का जन्मदिवस भी मनाया जाएगा।
 
4 जनवरी, रविवार: माघ मेला- प्रयागराज में माघ मेला प्रारंभ। 
 
06 जनवरी, मंगलवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी- माघ मास की संकष्टी चतुर्थी। भगवान गणेश की पूजा से संकट दूर होते हैं।
 
12 जनवरी, सोमवार: महर्षि महेश योगी जयंती, भीष्म पितामह जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी।
 
13 जनवरी, मंगलवार: इस दिन लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा, जो कि उत्तर भारत, खासकर पंजाब और हरियाणा में एक प्रमुख फसल पर्व के रूप में मनाया जाता है।ALSO READ: माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व
 
14 जनवरी, बुधवार: मकर संक्रांति- सूर्य का धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं। गंगा स्नान, दान और तिल-गुड़ का विशेष महत्व है। षटतिला एकादशी भी इसी दिन। माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन छह प्रकार से तिलों का उपयोग जैसे- स्नान, उबटन, हवन, तर्पण, दान, सेवन करना शुभ माना जाता है। साथ ही 
 
14 जनवरी, बुधवार: पोंगल पर्व / खिचड़ी- दक्षिण भारत और उत्तर भारत (खिचड़ी) में मनाया जाने वाला फसल कटाई का प्रमुख त्योहार।
 
18 जनवरी, रविवार: मौनी अमावस्या- माघ मास की अमावस्या। इस दिन मौन रहकर स्नान-दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
 
19 जनवरी, सोमवार: गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ। इसमें नवदुर्गा की आराधना की जाएगी।
 
23 जनवरी, शुक्रवार: बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा)- माघ शुक्ल पंचमी। ज्ञान, कला और संगीत की देवी माता सरस्वती का प्राकट्य दिवस।
 
25 जनवरी, रविवार: मां नर्मदा जयंती, अचला, रथ सप्तमी- माघ शुक्ल सप्तमी। भगवान सूर्य की पूजा का विशेष दिन। इस दिन मां नर्मदा का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।
 
26 जनवरी, सोमवार: गणतंत्र दिवस/ Republic Day- भारत का राष्ट्रीय पर्व।
 
29 जनवरी, गुरुवार: जया (अजा) और भीष्म एकादशी- माघ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी। यह व्रत पापों से मुक्ति और मोक्ष प्रदान करता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी को मनाया जाएगा 'मकर संक्रांति' पर्व, वर्षों बाद बना दुर्लभ संयोग
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख