1. खेल-संसार
  2. »
  3. बीजिंग ओलिम्पिक-2008
  4. »
  5. समाचार

छह विदेशी दस दिन की हिरासत में

बीजिंग पुलिस ओलिम्पिक
बीजिंग पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह विदेशियों को दस दिन की हिरासत में भेजा गया है।

हालाँकि पुलिस ने उनकी गतिविधियों के बारे में कुछ नहीं बताया।

बीजिंग पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा थामस और पाँच अन्य विदेशियों को कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में 19 अगस्त को पकड़ा गया। पुलिस ने थामस या अन्य विदेशियों की पहचान नहीं बताई।

बीजिंग पुलिस के वक्तव्य में बताया गया है लोक सुरक्षा प्रशासन सजा कानून की धारा 23 के तहत बीजिंग पुलिस की डोनचेंग स्टेशन ने छह विदेशियों को 10 दिनों की प्रशासनिक हिरासत में भेजा है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें