ramcharitmanas
Mon, 5 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. Donald Trump Indian Origin RAVIN GANDHI

भारतीय अमेरिकी सीईओ को ट्रम्प समर्थकों ने दी गालियां

Donald Trump
शिकागो। भारतीय मूल के अमेरिकी सीईओ रवीन गांधी के लिए ट्रंप समर्थकों ने गालियां और नस्लवादी भाषा का प्रयोग किया।
 
‍
विदित हो कि गांधी ने शार्लोट्‍सविले (वर्जीनिया) में हिंसा के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तीखी आलोचना की। ट्रम्प समर्थकों की इस कार्रवाई का गांधी ने एक ऑडियो क्लिप बनाया और इसे यूट्‍यूब पर पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर भारी सनसनी फैला दी है। 
 
अमेरिका में भारतीय मूल के सीईओ को नस्लवादी और घृणास्पद वॉयसमेल मिले जिनमें उनसे ट्रम्प की आलोचना करने पर भारत लौट जाने को कहा गया। विदित हो कि गांधी जीएमएम नॉनस्टिक कोटिंग्स के संस्थापक और सीईओ हैं। उनकी कंपनी कुक वेयर और बेकिंग के बर्तनों में कोटिंग्स की वैश्विक आपूर्तिकर्ता है।  
 
उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना में सीएनबीसी पर एक तीखा संपादकीय लिखा था। इसके तुरंत बाद ही ट्रम्प समर्थकों ने धमकियां दीं और घृणा भरी मेल भेजीं। इसके बाद उन्होंने नस्लवादी लोगों द्वारा ‍निशाना बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया। 
शिकागो निवासी इस कार्यकारी ने ट्रम्प समर्थकों की अज्ञानता को भी चुनौती दी और कहा कि वे भारत वापस क्यों जाएं जबकि वे अमेरिका में ही पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सा‍माजिक आर्थिक स्थिति भी आपको नस्लवादी हमलों से नहीं रोक सकती है। शिकागो ट्रिब्यून को दिए एक इंटरव्यू में गांधी ने कहा कि इस कारण से उन्होंने घृणा भरे संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने का फैसला किया।