वॉशिंगटन। पुलिस ने प्रॉविडेंस नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है और उनका मानना है कि ज्यादातर संभावना यही है कि यह ब्राउन यूनिवर्सिटी के गायब हुए छात्र सुनील त्रिपाठी का है। त्रिपाठी 22 वर्ष के थे और मध्य मार्च से एकाएक गायब हो गए थे।
पुलिस का कहना है कि उन्हें सुनिश्चित तौर पर पता नहीं है कि यह गायब हुए छात्र का शव है लेकिन पुलिस के लेफ्टीनेंट जोसेफ डोनेली ने बोस्टन ग्लोब को बताया है कि अधिकाधिक संभावना इसी बात है कि यह त्रिपाठी का ही शव है।
शव को मंगलवार की शाम करीब छह बजे नदी में विंडहाम गार्डन प्रॉविडेंस होटल के समीप पाया गया। यह स्थान त्रिपाठी के एंजेल स्ट्रीट स्थित अपार्टमेंट से एक मील से अधिक की दूरी पर है। शव को ब्राउन यूनिवर्सिटी के एक कोच ने देखा जो यूनिवर्सिटी की नौकायन टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे।