सम्बंधित जानकारी
- Chaitra navratri 2020 : देवी दुर्गा के अस्त्र-शस्त्र की ये पौराणिक जानकारी आपको चौंका देगी
- 1000 Names of Goddess Durga : नवरात्रि में अवश्य जपें मां दुर्गा के एक हजार विलक्षण नाम
- मां दुर्गा के 10 चमत्कारिक सिद्ध मंदिर, यहां से कोई भक्त खाली हाथ नहीं जाता
- चैत्र नवरात्रि : सप्तमी, अष्टमी और नवमी का क्या है महत्व, जानिए
- चैत्र नवरात्रि की 9 डाइट, सेहत होगी चंगी
Devi Skanda Mata आरती : जय तेरी हो स्कंद माता, पांचवां नाम तुम्हारा आता
Skanda Mata Aarti in Hindi
स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता देवी स्कंदमाता की उपासना नवरात्रि के पांचवें दिन की जाती है। आइए पढ़ें आरती...
देवी स्कंद माता की आरती
जय तेरी हो स्कंद माता
पांचवां नाम तुम्हारा आता
सब के मन की जानन हारी
जग जननी सब की महतारी
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं
हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं
कई नामों से तुझे पुकारा
मुझे एक है तेरा सहारा
कहीं पहाड़ों पर है डेरा
कई शहरो मैं तेरा बसेरा
हर मंदिर में तेरे नजारे
गुण गाए तेरे भगत प्यारे
भक्ति अपनी मुझे दिला दो
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो
इंद्र आदि देवता मिल सारे
करे पुकार तुम्हारे द्वारे
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए
तुम ही खंडा हाथ उठाए
दास को सदा बचाने आई
'चमन' की आस पुराने आई...
