सम्बंधित जानकारी
- शारदीय नवरात्रि 2021 इस बार क्यों है खास, घटस्थापना के मुहूर्त सहित जानिए 10 राज
- शारदीय नवरात्रि में करते हैं ये 10 कार्य
- शारदीय नवरात्रि में घर में कैसे करें हवन, जानिए सरल विधि
- शारदीय नवरात्रि 2021 में माता रानी की इस बार सवारी क्या है और क्या है संकेत
- शारदीय नवरात्रि 2021 : कैसे करें घट या कलश स्थापना, जानिए सरल विधि
इस नवरात्रि पर आप भी हो जाएंगे धनवान, 9 दिन करें ये 5 काम
नवरात्रि 2021 में क्या करें माता रानी को प्रसन्न करने के लिए...आइए जानते हैं क्या करें इन नौ दिनों में ...
आश्विनी मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस साल नवरात्रि का पावन पर्व 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। इस नवरात्रि पर आप भी हो जाएंगे धनवान, अगर आप व्रत नहीं कर सकते हैं 9 दिन करें ये 5 काम...
1. कन्याओं को दें भेंट : कन्या पूजन अगर नहीं कर सकते हैं तो इन 9 दिनों में अपने साथ लेकर चलें कई सारी छोटी छोटी वस्तुएं जैसे स्टेशनरी, सजने संवरने का सामान, छोटी बच्चियों के काम में आने वाली चीजें.... इनसे भी माता रानी होंगी बहुत प्रसन्न और देंगी मनचाहा आशीष....
2. लगातार दुर्गा मंत्र का जाप : इन दिनों की मान्यता है कि देवी मां पृथ्वी पर आती हैं इसलिए निरंतर मां के मंत्रों का जाप भी आपको मन की शांति देगा।साथ ही मां का आशीष भी आपको मिलेगा।
3. रोज द्वार पर रंगोली : अगर आपको बहुत सी डिजाईन की रंगोली नहीं आती है तो प्रतिदिन पूजा से पहले सफेद रंगोली या कुंकुं से सिर्फ चरण बनाएं।
4. स्वास्तिक का निशान : हिंदू धर्म में स्वास्तिक के निशान का बहुत अधिक महत्व होता है। यह निशान मंगलकारी और शुभ होता है। नवरात्रि वाले दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बना लें। यह निशान पूरे नौ दिनों तक रहना चाहिए।
5. कलश पूजा : अगर आप घट स्थापना घर पर नहीं कर रहे हैं तो किसी भी देवी मंदिर में स्थापित घट यानी कलश की पूजा करें।
