1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Navratri bhog for 9 days in hindi

चैत्र नवरात्रि में माता को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों तक लगाएं ये 9 भोग

नवरात्रि के नव भोग
Navratri bhog for 9 days in hindi: चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत मानता रखता है माता के 9 दिन बहुत पवित्र माने जाते हैं मान्यता है कि इन दोनों दोनों में यदि माता को उनके प्रिया नाम भोग हर दिन अर्पित किया जाए तो माता प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करते हैं लिए आज इस संदेश में हम आपको बताते हैं चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में माता को किन नौ प्रकार के भोगों का प्रसाद लगाना चाहिए।

माता दुर्गा के नो स्वरूपों के लिए नौ भोग (Navratri 2025 Prasad)
माता शैलपुत्री को पहला भोग- नवरात्रि के पहला दिन माता शैलपुत्री का होता है। इस दिन  माता को सफ़ेद चीजों और गाय के घी से बने पकवान का भोग अर्पित करने से लाभ होगा। गाय के घी से बना हलवा, चक्की या बर्फी जैसे भोग अर्पित कर माता को प्रसन्न किया जा सकता है।

माता ब्रह्मचारिणी का भोग- नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माता को पंचामृत और मीठे भोग पसंद है. इस दिन आप माता को पंचामृत का भोग लगाकर प्रसन्न कर सकते हैं।

माता चंद्रघंटा का भोग- नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. माता चंद्रघंटा को दूध से बने पकवान और मिठाई अति प्रिय हैं. इस दिन माता की पूजा के बाद उन्हें दूध से बने मिष्ठानों का भोग लगाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां कुष्मांडा का भोग- नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है। माता कुष्मांडा को मालपुआ का भोग अति प्रिय है इस दिन उन्हें यही भोग लगाकर प्रसन्न किया जा सकता है।

मां स्कंदमाता का भोग- नवरात्रों के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है।  मां स्कंदमाता को केले का प्रसाद प्रिय है, ऐसे में माता को केले का भोग अर्पित करें. माता भक्तों पर कृपा करेंगी। 

मां कात्यायनी का भोग- नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है। माता को शहद और मीठा पान बहुत प्रिय होते हैं इस दिन माता को यही अर्पित करने से परिवार में सुख समृद्धि का निवास होता है।

माता कालरात्रि का भोग- नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा होती है। माता को गुड़ से बने भोग अति प्रिय हैं। माता को गुड़ से बना हलवा, गुड़ से बनी बर्फी, गुड़ की खीर जैसे भोग लगाने से माता प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करती हैं।

मां महागौरी का भोग- नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है. माता महागौरी को नारियल और इससे बने पकवान अति प्रिय है। इस दिन माता को नारियल की बर्फी या नारियल से बने दूसरे मिष्ठान अर्पित करना चाहिए।

मां सिद्धरात्रि का भोग- चैत्र नवरात्रि के महानवमी तिथि पर मां सिद्धरात्रि की पूजा की जाती है और इस दिन माता को अति प्रिय चने, पूरी और हलवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस भोग से प्रसन्न हो मां दुर्गा पूरे परिवार पर कृपा करेंगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और शनि के मीन में गोचर का दुर्लभ संयोग, गलती से भी न करें ये कार्य