सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि व्रत फलाहार रेसिपी : राजगिरा, आलू और साबूदाने से बनाएं यह हेल्दी डिश, पढ़ें रेसिपी
- व्रत का खान-पान : इस नवरात्रि में बनाएं लजीज सॉफ्ट मोरधन ढोकला, नोट करें विधि
- इस नवरात्रि घर पर झटपट बनाएं चटपटी फरियाली सेंव, अभी नोट करें रेसिपी
- नवरात्रि में उपवास के दिनों में बहुत लाभदायी है यह डिश, नोट करें रेसिपी
- उपवास में लीजिए ये 10 सुपर एनर्जी ड्रिंक
नवरात्रि खान-पान : कैसे बनाएं घर पर समा के चावल की टेस्टी खस्ता कचोरी, पढ़ें आसान रेसिपी
सामग्री :
150 ग्राम मोरधन या समा के चावल, 3 आलू मध्यम आकार के, राजगिरे का आटा 100 ग्राम, सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम, कालीमिर्च, लौंग, लाल मिर्च, अदरक का पेस्ट, जीरा सभी चीजें एक-एक छोटा चम्मच, नमक अंदाज से, 2-3 हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक कटा, तेल तलने के लिए।
विधि :
मोरधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें। आलू उबालकर मेश कर लें। कढ़ाई में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें। जीरा व हरी मिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें।
मोरधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें। आलू उबालकर मेश कर लें। कढ़ाई में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें। जीरा व हरी मिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें।
खुशबू आने लगे तब आलू का पेस्ट व सारे मसाले डाल दें। कुछ देर और भूनें, उतारकर हरा धनिया डाल दें। ठंडा होने पर बड़े आकार की गोलियां बना लें।
अब राजगिरे व सिंघाड़े के आटे में थोड़ा-सा नमक व एक छोटा चम्मच तेल डालकर पूड़ी के आटे जैसा गूंथ लें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर छोटी पपड़ी बेलें। हर पपड़ी में मिश्रण की गोली रखकर कचोरी का आकार दें।
अब गरम तेल में धीमी आंच पर गुलाबी होने तल लें, लीजिए आपके लिए मोरधन की टेस्टी खस्ता कचोरी (Mordhan kachori) तैयार हैं। अब गरमा-गरम मोरधन कचोरी हरी चटनी या दही के रायते के साथ परोसें।
अगला लेख
