1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Adityanath's Birthday

47 के हुए योगी आदित्यनाथ, मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Yogi Adityanath
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, उत्तर प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई।

योगीजी ने उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों को बदलने में और साथ ही कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने का सराहनीय काम किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। वे आज 47 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 5 जून 1972 को हुआ था। हालांकि योगी आदित्यनाथ कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं, लेकिन उनके समर्थक विभिन्न आयोजन करके उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
अगला लेख
ममता बनर्जी के सांसद भतीजे के बिगड़े बोल, कम हो गई 'जय श्रीराम' की टीआरपी