dharma sangrah
Thu, 26 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Adityanath, Chief Minister,

भाजपा के कुंवारे मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath
नई दिल्ली। आदित्यनाथ योगी के आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देश में अविवाहित मुख्यमंत्रियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले त्रिवेन्द्र सिंह रावत (56) भी अविवाहित हैं। 
इसके अलावा हरियाणा के 62 वर्षीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल (54) और बीजद प्रमुख एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (70) ने भी शादी नहीं की है। 
 
कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता माने जाने वाले 44 वर्षीय आदित्यनाथ देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य के पहले अविवाहित पुरुष मुख्यमंत्री हैं। पटनायक और पश्चिम बंगाल की 62 वर्षीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छोड़कर शेष सभी अविवाहित मुख्यमंत्री भाजपा से हैं। रावत ने कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वह खट्टर की तरह वह भी आरएसएस प्रचारक रहे हैं।
 
वहीं लगातार कई विफल प्रयास के बावजूद ममता ने वर्ष 2011 में लगातार कई दशक से सत्तासीन वाम मोर्चे की सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाबी हासिल की थी। वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी हैं।  तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार नेता कई बार जनसभाओं में यह दावा करती हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पश्चिम बंगाल के लोगों को समर्पित कर दिया और उनको अपने बारे में सोचने की फुर्सत नहीं है।  देश के शीर्ष नेताओं में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (46), बसपा प्रमुख मायावती (61) और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती (57) भी अविवाहित हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मणिपुर में पांच महीने के बाद आर्थिक नाकेबंदी समाप्त