1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Yamuna below danger mark in Delhi

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से नीचे, 27 हजार लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

Yamuna below danger mark in Delhi
Yamuna River: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान 204.5 मीटर से नीचे आ गया। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर जलस्तर 204.26 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली पिछले माह अभूतपूर्व जलभराव और बाढ़ से जूझती रही थी। प्रशासन ने 27 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
 
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। नदी का पानी 13 जुलाई को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसने सितंबर 1978 में 207.49 मीटर के सबसे अधिक जलस्तर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
 
दिल्ली में यमुना के तटीय इलाकों में बाढ़ के कारण 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Loksabha: मणिपुर मुद्दे पर सदन में जारी है तनातनी, बैठक 2 बजे तक स्थगित