1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Will the India-Pakistan match be cancelled

क्या रद्द होगा भारत-PAK मैच? जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं के बीच केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

ICC T20 World Cup 2021
जोधपुर। टी-20 विश्व कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांग अब तेज हो रही है। ट्‍विटर पर भी #Ban_Pak_Cricket हैशटेग चल रहा है। 
 
इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में हिन्दुओं पर आतंकी हमले हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए। इस पर फिर से विचार करने की आवश्‍यकता है। 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आतंकवाद का चेहरा अब साफ होगा। आने वाले समय में कांग्रेस का नामोनिशान ही भारत की धरती से साफ हो जाएगा। 
 
जम्मू-कश्मीर में हो रहे हिन्दुओं पर हमले को देखते हुए आने वाले दिनों में होने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच मैच पर एक बार पुनर्विचार करने की जरूरत है, क्‍योंकि रिश्ते अभी अच्छे नहीं हैं। 
अगला लेख
Photos : जाते मानसून ने मचाई तबाही, केरल में 32 लोगों की मौत, देश के कई राज्यों में अक्टूबर में आफत की बारिश