• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. will akhilesh yadav join rahul gandhi bharat jodo yatra
Last Updated : रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (12:16 IST)

क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव?

क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव? - will akhilesh yadav join rahul gandhi bharat jodo yatra
Rahul Gandhi Bharat Jodo nyay yatra : नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने के बाद से इंडिया गठबंधन में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ ममता बनर्जी की TMC नाराजगी दूर नहीं हो रही है तो दूसरी और अन्य दल भी कांग्रेस पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा अब यूपी पहुंचने वाली है। इस बीच राजनीतिक हल्कों में सवाल पूछा जा रहा है कि क्या अखिलेश भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
 
इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अन्य आयोजनों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें तो निमंत्रण ही नहीं मिलता।
 
समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी एक वीडियो में पत्रकारों ने अखिलेश यादव से पूछा कि क्या वे कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मुश्किल तो ये है कि कई बड़े आयोजन होते हैं, हम लोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता, तो अपने आप हम क्या मांगे निमंत्रण।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को अब तक विपक्षी बलों का कोई खास समर्थन नहीं मिला है। बंगाल में यात्रा के दौरान TMC नेता ममता बनर्जी ने यात्रा से दूरी बनाई तो बिहार में राहुल के पहुंचने से पहले ही नीतीश महागठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ चले गए। लालू यादव परिवार ईडी के शिकंजे के चलते यात्रा में शामिल नहीं हो सका। झारखंड में जरूर चंपई सोरोन ने यात्रा में शामिल होने का वादा किया है।
 
गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में 11 सीटें देने का ऐलान किया है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बात नहीं हुई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
इनकम टैक्स विभाग में 12000 पद खाली, कब होगी नियुक्ति?