1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why Meghalaya CM got angry over Paris Olympics presentation

पेरिस ओलंपिक की प्रस्तुति पर क्यों नाराज हुए मेघालय के CM, किस बात को लेकर की निंदा

Why Meghalaya CM got angry over Paris Olympics presentation
Why Meghalaya CM got angry over Paris Olympics presentation : मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने रविवार को कहा कि वह पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में लियोनार्डो दा विंची के 'द लास्ट सपर' पेंटिंग को दर्शाने वाली एक प्रस्तुति को लेकर बहुत निराश हैं। संगमा ने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इस तरह के कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।
इस प्रस्तुति ने काफी ध्यान आकर्षित किया है तथा कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। कोनराड ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, पेरिस ओलंपिक में 'लास्ट सपर' को दर्शाने वाले 'ड्रैग' प्रस्तुति से बहुत निराश हूं। धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इस तरह के कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।
आयोजकों को ‘ड्रैग’ प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसमें शामिल कलाकारों ने सीन नदी और एफिल टॉवर की पृष्ठभूमि में एक लंबी मेज के पीछे प्रस्तुति दी। इसमें लियोनार्डो दा विंची के 'द लास्ट सपर' पेंटिंग की एक झलक थी। लियोनार्डो दा विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग 'द लास्ट सपर' में यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने से पहले अपने प्रचारकों के साथ अंतिम भोजन करते हुए दर्शाया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
वर्षा को कैसे प्रभावित कर रही ग्लोबल वार्मिंग, नए शोध से हुआ खुलासा