1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is the new Election Commissioner

कौन हैं नए चुनाव आयुक्‍त, कांग्रेस ने क्‍यों उठाए नियुक्‍ति पर सवाल?

EC
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग में आयुक्तों के खाली पड़े दोनों पदों पर वरिष्ठ नौकरशाह ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधु को नियुक्‍त कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली चयन समिति ने गुरुवार को इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। हालांकि, चयन समिति में शामिल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इनकी नियुक्ति पर अपनी असहमति दर्ज कराई है।

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?
ज्ञानेश कुमार 1988-बैच के IAS अधिकारी हैं। वे 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार को अमित शाह का करीबी माना जाता है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया है। इसके अलावा वे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय में भी वे सचिव रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार ने गृह मंत्रालय में रहते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के बनने में अहम भूमिका निभाई थी। जब आर्टिकल 370 हटाया गया था, तब वे गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर डेस्क के इंचार्ज थे।

कौन हैं सुखबीर सिंह संधू?
1963 में जन्में सुखबीर सिंह 1988 बैच के रिटायर IAS अफसर हैं। वे उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं। सुखबीर सिंह उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे। इसके अलावा वे उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। सुखबीर सिंह संधू ने अमृतसर के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS किया है। उन्होंने गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से इतिहास में मास्टर्स की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संधू के पास लॉ की डिग्री भी है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लोकसभा चुनाव का एलान शनिवार को, चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस