1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. who is dimple yadav in politics

कौन हैं सपा परिवार की डिंपल यादव, सिंपल हैं इसलिए रहती हैं चर्चा में

Dimple yadav biography
Dimple yadav biography in hindi: कॉटन की साडी बेहद साधारण साड़ी और चेहरे पर सौम्‍यता। न गले में कोई सजावट, न कान में झुमके। ताल्‍लूक रखती है उत्‍तर प्रदेश के सबसे बडे राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी के घराने से। नाम है डिंपल यादव। रहती हैं बेहद सिंपल। अपनी इसी सादगी की वजह से अक्‍सर चर्चा में रहती हैं। जानते हैं कौन हैं डिपंल यादव और क्‍यों रहती हैं चर्चा में।

डिम्पल यादव (Dimple Yadav) 2024 के चुनाव से मैनपुरी (Mainpuri) से फिर चुनाव मैदान में हैं। 2022 लोकसभा सीट पर जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली डिंपल ने मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनकर भी इतिहास रचा था।

डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव की पत्‍नी हैं। सेलेब्रिटी सांसद बनीं डिंपल यादव उत्तर प्रदेश में सेलेब्रिटी सांसद के रूप में भी जानी जाती हैं।

राजनीतिक करियर : डिंपल यादव ने अपना राजनीतिक सफर 2009 में शुरू किया था। उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उन्होंने राज बब्बर के खिलाफ लड़ा था। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2012 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से डिम्पल यादव सांसद चुनी गईं और उत्तरप्रदेश के कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र की एकमात्र निर्विरोध महिला होने के कारण उन्हें उपचुनाव में जीत प्राप्त हुई। 2014 में वे फिर से कन्नौज से सांसद चुनीं गईं थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे सपा बसपा के गठबंधन से चुनाव लड़ी थीं लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2022 उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी से सांसद चुनी गई हैं।

जन्म और शिक्षा : डिम्पल यादव का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ। डिंपल ने अपनी पढ़ाई बठिंडा, पुणे और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से की। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य संकाय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। 21 वर्ष की आयु में डिम्पल यादव का विवाह अखिलेश यादव से हुआ।

प्यार और शादी : 25 साल के अखिलेश की मुलाकात 21 साल की डिंपल से कॉलेज के दिनों में हुई थी। डिम्पल लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं और अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से एन्वॉयरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री लेकर लौटे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। देखते ही देखते प्यार परवान चढऩे लगा और 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लोकसभा चुनाव से पहले राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकराना कांग्रेस के लिए साबित होगा आत्मघाती कदम?