शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who is Bobby Kinnar? Councilor made from Sultanpuri on AAP ticket
Written By
Last Updated : बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (14:24 IST)

Delhi MCD Election 2022: कौन हैं बॉबी किन्नर? AAP के टिकट पर सुल्तानपुरी से बनीं पार्षद

Delhi MCD Election 2022: कौन हैं बॉबी किन्नर? AAP के टिकट पर सुल्तानपुरी से बनीं पार्षद - Who is Bobby Kinnar? Councilor made from Sultanpuri on AAP ticket
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Delhi MCD Election 2022) में जहां आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है, वहीं सुल्तानपुरी वार्ड नंबर 43 से आप के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर (Bobby Kinner) ने बड़ी जीत हासिल कर अपनी ओर सबका ध्यान खींचा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि निगम में सत्तारूढ़ भाजपा यहां तीसरे स्थान पर खिसक गई। बॉबी ने करीब 6 हजार 700 वोटों से जीत दर्ज की है, जो संभवत: इस बार चुनिंदा बड़ी जीतों में शामिल है।
 
अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन के दौरान सक्रिय ‍भूमिका निभाने वालीं बॉबी के लिए यह पहला चुनाव नहीं है। वे 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा चुकी हैं। आप की स्थापना के समय से ही वे आप से जुड़ी हुई हैं। साथ ही वार्ड में सामाजिक कार्यों के लिए पहचानी जाती हैं। सर्वे में उनकी मजबूत स्थिति के चलते ही आप ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। चुनाव जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि आप ने उन्हें टिकट देकर कोई गलती नहीं की। 
 
सेवा के लिए राजनीति : बॉबी ने चुनाव से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि ट्रांसजेंडर समुदाय में भी बहुत से लोग पढ़े-लिखे हैं। ऐसे में उन्हें भी राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा- वे लोगों की सेवा के लिए ही राजनीति में आई हैं। हालांकि 38 वर्षीय बॉबी 9वीं क्लास तक ही पढ़ी हैं। वे 15 सालों से और अपने समुदाय हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष हैं।
 
नामांकन पत्र भरते समय चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे के मुताबिक बॉबी के पास पास 10 लाख रुपए के सोने सहित 12.10 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। 
 
ये भी पढ़ें
महंगे होंगे Loan, अगर लिया है 20 साल के लिए 20 लाख का लोन, क्या होगा EMI पर असर?