मंगलवार, 28 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MCD election Results : AAP transgender candidate bobby wins from sultanpuri a
Written By
Last Updated: बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (12:59 IST)

AAP की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी की बड़ी जीत, तीसरे नंबर पर भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) का जलवा नजर आ रहा है। दिल्ली की सुल्तानपुरी ए से पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी चुनाव जीत गई हैं। बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा।
 
9वीं तक पढ़ीं बॉबी MCD चुनाव में अकेली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थीं। 38 साल की बॉबी 'हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति' की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष भी हैं। वे पार्टी के शुरुआती मेंबर्स में से एक हैं।
 
पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने के बाद बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और उनके आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाना चाहती हैं। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।
 
उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के अनुसार दिल्ली में आप ने बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी को यहां 132 सीटे मिलती दिखाई दे रही है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
सिगरेट पीते हैं तो 56 बीमारियों के टारगेट पर हैं आप, देखिए स्‍मोकर्स का क्‍या हाल है चीन में?