1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What kind of girl does Rahul Gandhi like for marriage?

राहुल गांधी को शादी के लिए कैसी लड़की पसंद है? जवाब भी सुन लीजिए... (वीडियो)

Congress leader Rahul Gandhi's marriage
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी 52 साल के हो चुके हैं। उनकी शादी को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने एक वीडियो में कहा है कि जब भी उन्हें अच्छी लड़की मिल जाएगी, वे शादी कर लेंगे। 
 
कामिया जेनी ने राहुल गांधी से डिनर के दौरान यह बातचीत राजस्थान के बांदीकुई में की थी। शादी से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि जब भी उन्हें सही लड़की मिल जाएगी, वे शादी कर लेंगे। जेनी से बातचीत का यह वीडियो कांग्रेस ने भी ट्‍विटर हैंडल पर साझा किया है। 
 
जब राहुल से उनकी पसंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बस एक प्यार करने वाले व्यक्ति जो बुद्धिमान हो। राहुल गांधी पहले भी इस संबंध में बोल चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ही उन्होंने कहा कि उनकी जीवनसाथी में मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी जैसे गुण होने चाहिए।
इस बातचीत में खाने को लेकर भी राहुल गांधी ने कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि वे कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन उन्हें कटहल और मटर पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लंच में देसी खाना उन्हें पसंद हैं। 
 
राहुल गांधी की पहली जॉब : राहुल गांधी ने अपनी पहली जॉब के बारे में साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्होंने लंदन की कंपनी मॉनिटर स्ट्रेटेजिक कंपनी में पहली बार नौकरी की थी। उल्लेखनीय है कि 12 राज्यों की यात्रा कर चुके राहुल की भारत जोड़ो यात्रा अस समय जम्मू कश्मीर में है। इसका समापन 30 जनवरी को होगा। 
 
अगला लेख
क्‍या है ChatGPT, खा जाएगा इंसान की नौकरियां, या जिंदगी करेगा आसान, शुरुआत में ही क्‍यों आया विवादों में?