Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. webviral sofia hayat lord shiva claim shankaracharya

#Webviral सोफिया हयात का दावा, दिया भगवान शिव को जन्म, शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने की दावे की निंदा

webviral
मॉडल से नन बनी सोफिया हयात पहले की तुलना में कहीं अधिक चर्चा को जन्म दे रही हैं। उनके कई चौंकानेवाले दावों की श्रृंखला में नया दावा ऐसा है कि स्वयं शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को उसकी खुलकर निंदा करनी पड़ी। यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


 
 
विवाद को खुला निमंत्रण देती हुई सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें लगा जैसे उन्होंने भगवान शिव को जन्म दिया। इस पर धर्म गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि सोफिया हयात का दावा जिसमें उन्होंने खुद को बदला हुआ इंसान बताया है एक धोखा है। उनके इस तरह के दावों के पीछे लालच वजह है। 
 
शंकराचार्य ने कहा कि कोई भी भगवान शिव को जन्म नहीं दे सकता। हयात के दावे पूरी तरह से बकवास हैं और उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।