kundali milan
✕

Weather Update : इन राज्‍यों में झुलसा रही गर्मी, पारा 40 के पार, जानें देशभर का मौसम

Updated: मंगलवार, 10 मार्च 2026 (13:34 IST)
Weather Update News : देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरूआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है। इस बीच महाराष्ट्र के अकोला में तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के कुछ राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में गर्मी भीषण होने लगी है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। झांसी में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा और आगरा में 37.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
ALSO READ: Weather Update: Delhi में गर्मी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, क्या IND vs NZ फाइनल में बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का ताजा हाल
देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरूआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है। इस बीच महाराष्ट्र के अकोला में तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के कुछ राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।
 

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी 

उत्तर प्रदेश में गर्मी भीषण होने लगी है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। झांसी में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा और आगरा में 37.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार में अभी से तपिश ने मई जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया। राज्य के कई हिस्सों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्‍यों में चढ़ने लगा पारा, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू

दरअसल, पहले हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही थीं, लेकिन अब हवा की दिशा बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। ये हवाएं रेगिस्तानी इलाकों से होकर आती हैं, इसलिए अपने साथ गर्म हवा भी लेकर आती हैं। मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान पिछले साल की तुलना में ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। अगले चार दिनों में कई जगहों पर पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
ALSO READ: Weather Update : कहीं छाए बादल तो कहीं बढ़ रहा तापमान, जानिए देशभर में मौसम का हाल

यहां लू चलने की चेतावनी

लगातार बढ़ते गर्मी के असर के बीच मौसम विभाग ने राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 मार्च तक छिटपुट से लेकर बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट 

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 10 से 12 मार्च के दौरान छिटपुट गरज, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि आज दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख