गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. india wins t20 world cup third time mojtaba khamenei parliament budget session
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 9 मार्च 2026 (07:52 IST)

9 मार्च की बड़ी खबरें: भारत टी20 वर्ल्ड कप विजेता, मोजतबा ईरान के सुप्रीम लीडर, पिलानी में पारा 40 पार

team india wins T20 World cup
Top News 9 March : भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता, मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, संसद में बजट स‍त्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। राजस्थान के पिलानी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 9 मार्च की बड़ी खबरें।

भारत तीसरी बार टी20 विश्वकप चैंपियन

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी। संजू सैमसंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज और जसप्रीत बूमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ALSO READ: पहली बार न्यूजीलैंड पर T20I विश्वकप में जीत, यह रही फाइनल की 11 बड़ी बातें

ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर

अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया। ईरान के सरकारी टीवी ने आज सुबह खामेनेई के नाम का एलान किया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि खामेनेई का बेटा मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। इजराइल ने भी मोजतबा को जान से मारने की धमकी दी है।

संसद का दूसरा चरण आज से 

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। 2 अप्रैल तक चलने वाले सत्र में पश्चिम एशिया के हालात, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी सदन में हंगामे के आसार हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया के हालात पर बयान दे सकते हैं। ALSO READ: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से, लोकसभा स्पीकर को लेकर हंगामे के आसार, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की उम्‍मीद

तेल संकट के बीच भारत ने बढ़ाई खरीदी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने रूस, अमेरिका और अफ्रीकी देशों से कच्चे तेल खरीदी बढ़ा ली है। इसका उद्देश्य देश में ईंधन की आपूर्ति को स्थिर रखना और किसी संभावित संकट से बचाव करना है।

कैसा है देश में मौसम का मिजाज

उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पार पहुंचा। राजस्थान के पिलानी में सर्वाधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में कई स्थानों पर लू का अलर्ट।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
पूजा का सामान समझकर नहर में बहाए 2 लाख रुपए, सूरत फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद ढूंढ निकाले नोट