dharma sangrah
✕

Weather Update : कई राज्‍यों में कड़ाके की ठंड और कोहरा, बर्फबारी और शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत

Updated: शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (11:52 IST)
Weather Update News : पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों और मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है, इसके साथ ही शीतलहर और ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। इन राज्यों में साल 2026 की शुरूआत घने कोहरे और शीतलहर के साथ हुई है। जिसका सीधा असर मैदानी राज्यों पर देखने को मिल रहा है, एनसीआर समेत अन्य राज्यों में शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

खबरों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों और मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है, इसके साथ ही शीतलहर और ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। इन राज्यों में साल 2026 की शुरूआत घने कोहरे और शीतलहर के साथ हुई है। जिसका सीधा असर मैदानी राज्यों पर देखने को मिल रहा है, एनसीआर समेत अन्य राज्यों में शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
ALSO READ: Weather Update : 20 से ज्यादा राज्यों में कोहरे का कहर, कैसा है यूपी और बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर भारत में नए साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुई।
ALSO READ: Weather Update : देशभर में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 2 जनवरी को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अति घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। नए साल की शुरुआत बिहार में ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जिस वजह से शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी। 2 और 3 जनवरी को मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। कंपकंपाने वाली शीतलहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
ALSO READ: Weather update : कश्मीर घाटी में पारा जीरो से कम, UP-बिहार, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा, शीतलहर का प्रकोप
नए साल की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड का असर आने वाले दिनों में और तेज होने वाला है खासतौर पर 2 जनवरी से 5 जनवरी तक राज्य के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे के साथ शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न क्लैरिटी, न कैपेसिटी और न क्रेडिबिलिटी

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

बाबा बागेश्वर का बतंगड़: क्या यूपी में बिगड़ेगा भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग समीकरण?

अगला लेख