Hanuman Chalisa

Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 नवंबर 2025 (11:50 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, जिससे तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश का अलर्ट है। अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 27, 28, 29 और 30 नवंबर को भारी बारिश होगी। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 27 और 28 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, देश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, जिससे तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश का अलर्ट है। अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 27, 28, 29 और 30 नवंबर को भारी बारिश होगी।
ALSO READ: Weather Update : अब सताएगी सर्दी, कई राज्‍यों में गिरा पारा, यहां बारिश का अलर्ट
राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 27 और 28 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेषकर जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बादल गरजने और हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं। इससे ठंड और तेज हो सकती है। उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है।

रात के समय तापमान गिरने लगा है और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन रही है। माहे, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में 27-30 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे। केरल में मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल के कई जिलों में 27-30 नवंबर को भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में सर्दी का कहर, इन राज्यों में शीतलहर बढ़ाएगी मुश्किलें
मौसम विभाग ने अलर्ट तमिलनाडु के कई जिलों में 27-30 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान और दिल्ली में 27-30 नवंबर को तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। इससे ठंड बढ़ेगी। झारखंड में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकता है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।
ALSO READ: Weather Update : ठंड ने पकड़ी रफ्तार, उत्‍तर भारत में सर्दी का कहर, दिल्ली में प्रदूषण हावी
तापमान में भी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से बुरा हाल है। कई जगहों पर एयर क्वालिटी सीवियर कैटेगरी में चल रही है। पिछले कई सप्ताह से हवा बेहद जहरीली है और लोग एयर प्यूरीफायर के सहारे बीमारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख