सम्बंधित जानकारी
- कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की ने लगाई समझौते पर मोहर, क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
- यूक्रेन : रूसी हमलों की लहर की एक और रात, 'प्रियजन को खो देने के भय में घिरे लोग'
- क्या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्यों में IMD का अलर्ट
- कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा
- दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI 400 के पार, प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन
Weather Update : फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर, IMD का अलर्ट
Weather Update News : देशभर में मौसम फिर बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई है। इसके असर से तमिलनाडु, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है। इन राज्यों में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जा सकती है। मौसम में यह बदलाव खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर स्थिति में पहुंच गया है।
खबरों के अनुसार, मौसम फिर बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई है। इसके असर से तमिलनाडु, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है। इन राज्यों में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जा सकती है।
मौसम में यह बदलाव खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई है, जो आने वाले दिनों में गंभीर रूप ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन में बदल सकता है।
केरल में मानसून के दौरान शानदार बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि नवंबर में कई जिलों में बारिश होगी। आंध्रप्रदेश में भी मानसून के दौरान जमकर बादल बरसे। अभी भी राज्य में बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। राजस्थान में मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दी है।
उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार नीचे जा रहा है और रातें ठंडी हो रही हैं। बिहार में दिन साफ और शुष्क है, लेकिन शाम के बाद ठंड तेजी से बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर महसूस किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 2 दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में दिन के समय ठंडक बढ़ी है, जबकि रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है। इसका कारण हवा की दिशा में बदलाव है, जिससे उत्तरी हवाएं प्रदेश में प्रवेश नहीं कर रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। आज सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर कोहरे की एक परत जम गई, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 350 के आसपास रहा।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
