here

Hanuman Chalisa

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, MP और UP में शीतलहर, कहां रहा पारा 7 से कम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (11:38 IST)
Weather Update News : पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर हर दिन बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिनों तक राज्य में शीतलहर का असर ऐसा ही रहने की संभावना है।राजस्थान में नवंबर महीने में ही सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है।

खबरों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर हर दिन बढ़ रही है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, अब जमकर पड़ेगी ठंड, इंदौर में टूट रहा रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिनों तक राज्य में शीतलहर का असर ऐसा ही रहने की संभावना है। राजस्थान में नवंबर महीने में ही सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में आने वाले 2 दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से ठिठुरन और भी ज्यादा बढ़ेगी।

आज मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज राजधानी लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, इटावा और प्रयागराज में सुबह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
ALSO READ: Weather Update : मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, यूपी और बिहार में छाया कोहरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?
छत्तीसगढ़ में उत्तर की तरफ से आ रही हवाओं ने तापमान को लुढ़का दिया है। राज्य के मैदानी इलाकों में भी तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है, सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त कोहरे का असर भी सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है।

राजस्थान में सबसे अधिक सर्दी का असर शेखावाटी क्षेत्र में दर्ज किया जा रहा है, जो तेज सर्दी से पहले भी प्रभावित हो रही है। ठंड के बढ़ने के साथ ही अल सुबह कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। इन दिनों उत्तराखंड के कई इलाकों में सुबह के समय अब जमकर पाला गिरने लगा है। इससे पहाड़ ठिठुर रहे हैं। हालांकि दिन में गुनगुनी धूप राहत दे रही है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कहां पड़ेगी जमकर ठंड
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। केरल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक के दक्षिणी तट पर छिटपुट हल्की बारिश दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख