suvichar

Weather Update : पहाड़ों राज्‍यों में बर्फबारी ने गिराया तापमान, जानिए कैसा है मौसम

Updated: बुधवार, 5 नवंबर 2025 (11:31 IST)
Weather Update News : देशभर के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों राज्‍यों में बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया है। जिससे गुलाबी ठंड के बाद अब कड़ाके की सर्दी धीरे-धीरे अपना प्रकोप दिखा रही है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान गिरा है और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यूपी-बिहार में भी ठंड का असर दिखने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजस्थान में मौसम के बदलने से कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी का दौर भी जारी रह सकता है।

खबरों के अनुसार, देशभर के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों राज्‍यों में बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया है। जिससे गुलाबी ठंड के बाद अब कड़ाके की सर्दी धीरे-धीरे अपना प्रकोप दिखा रही है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान गिरा है और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, क्या होगा इसका असर?
दिल्ली NCR में बुधवार को भी हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि तेज हवाएं चलने की वजह से मंगलवार के मुकाबले हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार दिखाई दे रहा है। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए उसकी रोकथाम के लिए ग्रेप-2 लागू किया जा चुका है।

यूपी-बिहार में भी ठंड का असर दिखने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजस्थान में मौसम के बदलने से कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी का दौर भी जारी रह सकता है।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, किन राज्‍यों में होगी बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी
मौसम विभाग ने 6-7 तारीख से पूरे यूपी समेत बिहार में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दे दी है। मध्यप्रदेश का मौसम बदलने लगा है। ग्वालियर-चंबल में ठंडी हवाएं चल रही हैं और कई जिलों में सुबह कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी का दौर भी जारी रह सकता है।
 
यूपी में भी ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के वक्त पड़ रहे कोहरे से मौसम ठंडा हो रहा है। इसके साथ ही विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। IMD के अनुसार आज लखनऊ में मौसम साफ रहेगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्से में हल्की धुंध रहने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : अब बढ़ेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में मौसम के बदलने से राज्य में कई जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम ने पलटी मारी है। तमिलनाडु में भारी बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वो मानसून के चले जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी राज्य में कई जिलों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा में अगले 48 घंटों में रुक-रूककर बादल बरस सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख