सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 14260 करोड़ की सौगात, क्यों याद आए अटल जी?
- 1st november special day: 01 नवंबर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, जानें 10 रोचक बातें
- दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी
- Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार
- Chhattisgarh : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 14 लाख के इनामी 3 नक्सली ढेर
Train Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 की मौत, 14 घायल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को एक मालगाड़ी से टकरा जाने से सात लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी।
मीडिया खबरों के मुताबिक इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं — आपातकालीन संपर्क:
— Bilaspur (@BilaspurDist) November 4, 2025
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
???? चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
हादसा गटौरा-बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लाल खदान इलाके में हुआ है। SP रजनेश सिंह, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। लोको पायलट फंसा रहा, जिसे निकाला गया है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का ट्रेन अंदर ही इलाज चल रहा है। पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। (photo : Social media) Edited by : Sudhir Sharma
