1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update : Red alert in four states

मौसम अपडेट: 4 राज्यों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी, 12 से 4 में बाहर न निकलने की सलाह

weather update
नई दिल्ली। देशभर में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 मई तक हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तरप्रदेश गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। यहां लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 से 4 तक घरों से बाहर न निकलें। 
 
वहीं, पूर्वी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाकों के लिए ऐम्बर अलर्ट जारी किया गया है। 
 
राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बूंदी में दूसरे दिन भी पारा 48 डिग्री पर कायम रहा। यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बूंदी बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी 48 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। बारां और झालावाड़ में तापमान 47 डिग्री रहा। फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और जयपुर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
 
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 27 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में पारा 44 और 45 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में पारा 42 से 44 डिग्री के बीच रहा।
 
उत्तर भारत में गर्मियों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बारिश होती है। बुधवार तक जम्मू-कश्मीर और उत्तरी पाकिस्तान पर बना पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर हो चुका है। इससे अभी पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है।
 
यूपी और झारखंड के रास्ते बिहार में शुष्क और गर्म हवा आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से राजधानी का पारा सामान्य से ऊपर जाने की संभावना है। 
अगला लेख
कोहली की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती, मोदी बोले- मंजूर है विराट