dharma sangrah
✕

Weather Update : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, क्या होगा इसका असर?

Updated: मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (11:33 IST)
Weather Update : एक पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तर भारत में दस्तक देगा। उत्तर पंजाब से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक एक कमजोर पूर्व-पश्चिम ट्रफ सक्रिय रहेगी, जो हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी। पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में 4 और 5 नवंबर को लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।
 
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम : पिछले 24 घंटों के दौरान, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तटीय ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी तट पर हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई।
 
इन राज्यों बारिश का अलर्ट : पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ जिलों में 4 और 5 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश की भी संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भारी बारिश हो सकती है। 
 
यहां चलेंगी तेज हवाएं : मौसम विभाग ने 4 नवंबर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
 
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम : दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देर रात और सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। राजधानी में आज सुबह कई स्थानों पर AQI 400 पार पहुंच गया। यहां प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो सकती है। ALSO READ: दिल्ली की हवा जहरीली, क्या है 12 इलाकों में प्रदूषण का हाल?
edited by : Nrapendra Gupta  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

भोपाल के मास्टर प्लान ड्रफ्ट-2047 का विरोध, किसानों के व्यापारी और रहवासियों ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध

मां की आराधना में 9 दिनों तक सीने पर रखा कलश, 10 वें दिन महिला की मौत, डॉक्‍टरों ने बताई मौत की वजह

अगला लेख