सम्बंधित जानकारी
- LIVE: कुवैत में आज पीएम मोदी को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर
- Weather Updates: पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर की चपेट में, बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी
- Weather Update : श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात, चिल्लई-कलां से पहले कश्मीर में बढ़ी ठंड
- Weather Updates: उत्तर भारत में और भी गिरेगा पारा, IMD बोला- जबर्दस्त पाला पड़ने के आसार, फसलों को नुकसान की आशंका
- Weather Updates: जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, IMD का बड़ा अलर्ट
Weather update : कश्मीर में भारी ठंड, दिल्ली में बारिश का अलर्ट
weather update : चिल्लई कलां शुरू होने के बाद कश्मीर में ठंड ने अपना असर दिखाया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार है। यूपी, राजस्थान के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है।
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार भी दिल्ली एनसीआर के आलावा मैदानी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। क्रिसमस के बाद यानी कि 26 दिसंबर को दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कश्मीर में भीषण सर्दी : कश्मीर में शनिवार को 40 दिनों की सबसे भीषण सर्दी की अवधि चिल्लई कलां शुरू हो गई। श्रीनगर में पांच दशक में दिसंबर की सबसे ठंडी रात रही, यहां तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के अन्य भागों में भी न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया।
भीषण ठंड के कारण यहां की प्रसिद्ध डल झील के कुछ हिस्सों सहित कई जलाशय जम गए तथा शहर के कई इलाकों और घाटी में अन्य स्थानों पर जलापूर्ति लाइनें भी जम गईं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर जारी रहेगी।
ओडिशा में बारिश : ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को बारिश हुई, जबकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र गहरा गया। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के 30 जिलों में से 26 जिलों में शनिवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। सबसे अधिक नयागढ़ जिले के राणपुर में 108.4 मिमी बारिश हुई, इसके बाद बेगुनिया में 84, पिपिली, जटानी, खुरा और नौगोन में 75 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, गंजाम और गजपति जिले के कुछ स्थानों में दिन में भारी बारिश की संभावना जताई है।
