सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर ट्रस्ट के 2 और जमीन सौदों पर विवाद, 20 लाख की भूमि ढाई करोड़ में खरीदी!
- लोजपा के पारस खेमे ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा
- केंद्र की राज्यों को चेतावनी, Unlock में अपनाएं 5 रणनीतियां
- जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ 24 जून को बैठक करेंगे PM मोदी
- Corona काल में क्या है 'ब्रोकेन हार्ट सिंड्रोम', मिल्खा सिंह केस से समझिए...
Weather Update : आगे बढ़ा मानसून, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश
पुणे। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर, सौराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में, पूरा कच्छ, राजस्थान के कुछ और हिस्से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को आगे बढ़ा। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा समेत कुछ राज्यों के अधिकांश शहरों में रविवार को मौसम खराब रहने और भारी बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में, दक्षिण-पश्चिम मानसून के धीमी गति से आगे बढ़ने का अनुमान है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अति सक्रिय रहा जबकि हरियाणा और पंजाब में मानसून कमजोर रहा।
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई।
असम, मेघालय, ओडिशा, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और केरल में कई स्थानों के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर के अलावा हरियाणा, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
