1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather forecast update rains in india

Weather update : देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon
नई दिल्ली। देश के राज्यों में मानसून और प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई अन्य राज्यों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 
 
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 23 जून से 29 जून के बीच मध्य भारत के बाकी हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित उत्तर भारत के राज्यों में इस सप्ताह प्री-मानूसन की बारिश का दौर जारी रहेगा। 
मानसून के आगमन से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्यप्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के और हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने की संभावना है।
अगला लेख
मंकीपॉक्स महामारी कैसे फैल सकती है, 4 परिदृश्य से समझाने की कोशिश...