1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Vivek Oberoi commented on Mamta Banerjee

विवेक ओबेराय ने ममता बनर्जी को क्यों कहा सद्दाम हुसैन

Vivek Oberoi
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय ने ट्‍वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं।

ओबेराय ने ट्‍वीट में कहा कि मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं। विडंबना देखिए कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे खुद तानाशाह दीदी से खतरा है। पहले प्रियंका शर्मा और अब तजिंदर बग्गा। यह दीदीगीरी नहीं चलेगी।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय को भाजपा समर्थक माना जाता है। उन्होंने यह ट्‍वीट मंगलवार को अमित शाह की रैली में हुई हिंसा के संदर्भ में किया है। ओबेराय ने मोदी पर बनी एक फिल्म में मोदी का रोल किया है। हालांकि चुनाव आचार संहिता के चलते फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो पाया।
अगला लेख
मोदी की रैली स्थल के पास पकौड़े बेच रहे थे 12 छात्र, उठाकर ले गई पुलिस