1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Vikram Misri appointed as Deputy National Security Advisor

विक्रम मिसरी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाए गए

Vikram Misri
नई दिल्ली। चीन में भारत के राजदूत रह चुके विक्रम मिसरी को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

चीन से संबंधित मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले मिसरी अब पंकज सरन का स्थान लेंगे, जो आगामी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मिसरी 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तनातनी की स्थिति को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।(वार्ता)
अगला लेख
मिशन 300 पर भाजपा, उत्तर प्रदेश में गरजेंगे मोदी, शाह और नड्डा