जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, किश्तवाड़ में फिसलकर खाई में गिरा वाहन, 7 की मौत
जम्मू। जम्मू. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना दच्चन इलाके में डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह करीब 8.35 बजे हुई। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और कहा कि सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा, डांगदुरु परियोजना स्थल पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में अभी-अभी किश्तवाड़ के डीसी डॉ. देवांश यादव से बात की। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री ने आगे कहा, दुर्घटना में घायल सभी को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या डोडा के जीएमसी में स्थानांतरित किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार, हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी
Edited by navin rangiyal
Edited by navin rangiyal

