बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. varansi court allows ASI survey in gyanwapi masjid
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (16:20 IST)

वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला, ज्ञानवापी केस में ASI सर्वे की इजाजत

varansi court
Gyanvapi case : वाराणसी कोर्ट ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विवादित जगह को छोड़कर पूरे परिसर में ASI सर्वे की इजाजत दे दी। 
 
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि कोर्ट ने ASI सर्वे का आदेश दे दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि 16 मई को हिंदू पक्ष ने परिसर के ASI का अनुरोध किया था। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का विरोध किया था।
 
उल्लेखनीय है कि इन याचिकाकर्ताओं ने ही पहले एक अन्य याचिका में मंदिर परिसर के अंदर 'श्रृंगार गौरी स्थल' पर प्रार्थना करने की अनुमति मांगी थी। मस्जिद परिसर में एक संरचना मिली थी, जिसे हिन्दू पक्ष के लोगों ने शिवलिंग बताया तो वहीं दूसरे पक्ष ने फव्वारा होने का दावा किया था। 
ये भी पढ़ें
बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर, दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को दिया सतर्कता बरतने का निर्देश