सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी के अमेरिका दौरे पर दिखा नफरती विज्ञापन, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
- PM Modi US Visit : डेलावेयर में बाइडन के घर पहुंचे PM मोदी, क्वाड मीटिंग से पहले मिले
- PM मोदी का अमेरिका दौरा, सुर्खियां बना 10 साल पुराना किस्सा, बराक ओबामा हो गए थे भावुक
- PM मोदी मणिपुर तो जा नहीं रहे, यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे : असदुद्दीन ओवैसी
- पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा, शिखर सम्मेलन में भारत में हुए विकास से जुड़ी बातें करेंगे साझा
अमेरिका ने भारत को सौंपी 297 अमूल्य कलाकृतियां, तस्करी के जरिए पहुंची थी बाइडन के देश
US returns 297 artifacts to India : अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के दौरान 297 कलाकृतियां भारत को सौंपी हैं जिन्हें तस्करी कर देश से बाहर ले जाया गया था। मोदी ने कहा, मैं भारत को 297 अमूल्य कलाकृतियां लौटाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी सरकार का अत्यधिक आभारी हूं। सांस्कृतिक संपत्तियों की तस्करी लंबे समय से एक मुद्दा रहा है।
एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस्कृतिक संपत्तियों की तस्करी लंबे समय से एक मुद्दा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सांस्कृतिक जुड़ाव को गहराते और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करते हुए। मैं भारत को 297 अमूल्य कलाकृतियां लौटाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी सरकार का अत्यधिक आभारी हूं।
बयान के अनुसार, मोदी ने इन कलाकृतियों को लौटाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये वस्तुएं न केवल भारत की ऐतिहासिक संस्कृति का हिस्सा हैं बल्कि इसकी सभ्यता और चेतना का आंतरिक आधार भी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही भारत द्वारा 2014 से अब तक बरामद प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गई हैं। अकेले अमेरिका ने 578 वस्तुएं लौटाई हैं। यह किसी देश द्वारा भारत को लौटाई गई सबसे अधिक सांस्कृतिक कलाकृतियां हैं।
भारत को लौटाई गईं कुछ उल्लेखनीय कलाकृतियों में 10-11वीं शताब्दी ईसा पूर्व की मध्य भारत की बलुआ पत्थर से निर्मित एक अप्सरा, 15-16वीं शताब्दी ईसा पूर्व में कांस्य से निर्मित एक जैन तीर्थंकर, तीसरी-चौथी शताब्दी ईसा पूर्व का पूर्वी भारत का टेराकोटा का एक फूलदान तथा पहली शताब्दी ईसा पूर्व की दक्षिण भारत की पत्थर की एक मूर्ति शामिल हैं।
Deepening cultural connect and strengthening the fight against illicit trafficking of cultural properties.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2024
I am extremely grateful to President Biden and the US Government for ensuring the return of 297 invaluable antiquities to India. @POTUS @JoeBiden pic.twitter.com/0jziIYZ1GO
अन्य प्रमुख कलाकृतियों में 17-18वीं शताब्दी की दक्षिण भारत के कांसे की भगवान गणेश की मूर्ति, 15-16वीं सदी के उत्तर भारत के बलुआ पत्थर की भगवान बुद्ध की प्रतिमा और 17-18वीं सदी के पूर्वी भारत के कांसे की भगवान विष्णु की प्रतिमा शामिल हैं। इससे पहले भी मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत को कलाकृतियां लौटाई गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी की 2021 में अमेरिकी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने 157 कलाकृतियां लौटाई थीं जिनमें 12वीं शताब्दी ईसा पूर्व की नटराज की कांसे की प्रतिमा शामिल थी। 2023 में मोदी की अमेरिकी यात्रा के कुछ दिन बाद भारत को 105 कलाकृतियां लौटाई गई थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
