सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, जानिए क्या है योगी सरकार की उपलब्धियां...
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 4.5 साल होने के उपलक्ष्य में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। आइए नजर डालते हैं योगी सरकार की 15 उपलब्धियों पर एक नजर...
-सीएम योगी ने सरकार के 4.5 साल होने पर पेश किया रिपोर्ट कार्ड
-कहा-आज यूपी में कानून व्यवस्था का राज।
-यूपी को दंगामुक्त प्रदेश बनाया। 4.5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ।
-हमने अपने नहीं गरीबों के घर बनाए। पहले सीएम अपना ही घर बनाने में लगे रहते थे।
-4.5 लाख लोगों को रोजगार दिया। नौकरी देने में पूरी पारदर्शिता का पालन किया।लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 19, 2021
सुशासन, विकास व जनसेवा के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद... https://t.co/SwoVUSw5X9
-किसानों का कर्ज माफ किया।
-यूपी में हर कारोबारी निवेश करना चाहता है। राज्य में 3 लाख करोड़ का से ज्यादा का निवेश।
-इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 14 नंबर से नंबर 2 पर पहुंचा।
-पहले ट्रांसफर, पोस्टिंग उद्योग था, अब इसमें पैसों का खेल नहीं चलता।
-44 योजनाओं में अब यूपी नंबर 1।
-42 लाख लोगों को घर दिया, 6 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना लाभ।
-1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन।
-2 करोड़ लोगों को शौचालय दिया।
-कोरोना काल में चीनी मिलों को बंद नहीं होने दिया।
-हम सीधे किसानों से अनाज खरीद रहे हैं। पिछली सरकार आढ़तियों से अनाज खरीदती थी।

