1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. UP civic poll results

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर...

UP civic poll results
लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव की आज हो रही मतगणना के प्रारम्भिक रूझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। हालांकि यहां उसे बसपा से कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। 
 
भाजपा वाराणसी, गौरखपुर, कानपुर, अयोध्या समेत लगभग 14 नगर निगमों में महापौर पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दियों से आगे हैं। वहीं बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 के चुनाव में कुल 12 में से भाजपा के 10 मेयर चुनाव जीते थे। 

नगर पालिका की 198 सीटों में से भाजपा 7 और बसपा 5 सीटों पर आगे चल रही है। सपा को 3, कांग्रेस को दो और अन्य को 48 सीटों पर बढ़त।
 
पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा है। इन चुनावों को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मन टटोलने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।