suvichar
Mon, 5 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Two children per family policy

दो बच्चे की एक नीति बने : तोगड़िया

Two children per family policy  विश्व हिन्दू परिषद
जयपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगडि़या ने देश के सतत आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार से हर नागरिक के लिए धर्मनिरपेक्ष आधार पर दो बच्चे की एक नीति बनाने मांग की है।उन्होंने धार्मिक कारणों से देश के विभिन्न हिस्सों में हिन्दुओं के कथित पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विहिप ने दश के ऐसे सभी गांवों का सर्वेक्षण करने का फैसला किया है जहां हिन्दुओं की स्थिति खराब है और वहां से लोग पलायन कर रहे हैं।
 
विहिप के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को बजरंग दल द्वारा आयोजित हिन्दू जयघोष कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
 
तोगडि़या ने कहा कि सरकार को समान जनसंख्या के लिए एक कानून लाना चाहिए। यदि दो से ज्यादा बच्चे होने पर लोगों को बैंक का कर्ज, राशन, स्कूल, अस्पताल की सेवा के लिए वंचित कर दिया जाए तो जनसंख्या रोकने पर इसका प्रभाव पडेगा। यह आर्थिक विकास का एक धर्मनिरपेक्ष तरीका है।
 
व‍िहिप नेता ने कहा कि कर्फ्यू के बावजूद जिन लोगो ने पुलिस और सेना के जवानों पर पत्थरबाजी की है, उनके खिलाफ सरकार को साहस दिखा कर देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए।
 
तोगडि़या ने कहा कि कर्फ्यू की अवधि में जो लोग घायल हुए और जिन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार उपचार करवाया उनकी पहचान कर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए। कर्फ्यू अवधि में भी ये लोग क्यों सडकों पर उतर आए और सेना और पुलिस के जवानों पर पत्थरबाजी की? (भाषा)  
ये भी पढ़ें
फिल्मों में हिंसा, अश्लीलता का बच्चों पर असर : वैंकया