Twitter ने की भारत के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) और भारत सरकार के बीच जारी तनातनी के बीच ट्विटर ने भारत के नक्शे से छेड़छाड़ कर दी है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के रूप में दर्शाया है।
दूसरी ओर, केन्द्र सरकार ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। इसके चलते ट्विटर को नोटिस भी जारी किया जा सकता है। साथ उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया जा सकता है।
Dear @rsprasad ji,
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) June 28, 2021
This is how @twitter is mocking and challenging Indias sovereignty by using the map without Kashmir.
My blood boils seeing this. I want to know what is your ministry going to do about it? #EnoughIsEnough pic.twitter.com/Q4rgcbQPF1
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ट्विटर और सरकार के बीच काफी तनातनी चल रही है। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नियम भी बनाए हैं। इनको लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

