रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. TV actor Kushal Punjabi passes away
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (11:25 IST)

मशहूर TV एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की, फिटनेस का दूसरा नाम थे कुशल

TV actor Kushal Punjabi
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने बीती रात घर में खुदकुशी कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। वे 37 साल के थे। कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी आइए जानते हैं कुशल पंजाबी से जुड़ी खास बातें...  
 
- कुशल पंजाबी भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता थे। कुशल को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता था। 
- इस अभिनेता को डांसिंग और ऑफ-रोड बाइकिंग पसंद थी। 
- वह फरवरी 2011 में 'ज़ोर का झटका' नामक एक रिअलिटी स्पोर्ट्स प्रोग्राम के विजेता बने थे। इसके लिए इन्हें 50 लाख रुपए का इनाम मिला था।

- कुशल फरहान अख्तर की लक्ष्य और करन जौहर की काल जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
- कुशल पंजाबी सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक कई दिग्गज फिल्मी हस्तियों के साथ काम कर ‍चुके हैं।
- इसके साथ ही उन्होंने लाइफ ओके के 'आसमान से आगे' और सोनी के 'सीआईडी' में भी अभिनय किया।
- कुशल को आखिरी बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था।
- उन्होंने एक यूरोपियन लड़की से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है।
ये भी पढ़ें
टीचर ने पप्पू को बोला शायरी सुनाने को, ऐसी शायरी सुनाई कि टीचर के होश उड़ गए