सम्बंधित जानकारी
- सिद्धू बोले, चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है
- मोदी ने की ट्रंप, आबे तथा पुतिन, जिनपिंग से त्रिपक्षीय बैठकें
- भारत नहीं लौट सकते नीरव मोदी, पीट-पीटकर मार देंगे लोग
- लोकपाल की नियुक्ति न होने पर अन्ना हजारे ने 30 जनवरी से भूख हड़ताल की दी धमकी
- नवजोत सिद्धू ने पलटी मारी, राहुल ने पाक जाने को नहीं कहा
असम में ट्रेन में धमाका, कई यात्री घायल
गुवाहाटी। असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार रात को एक इंटरसिटी ट्रेन में विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए। रेलवे और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हरिसिंगा रेलवे स्टेशन पर रात करीब सात बजकर चार मिनट पर कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका हुआ।
सूत्रों ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की हालत गंभीर है। रेलवे और पुलिस अधिकारी गुवाहाटी से करीब 95 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचे।
सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता रास्ते में हैं और अभी यह पता नहीं चला है कि किसी ग्रेनेड से विस्फोट हुआ या आईईडी से। (भाषा)
