गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. TRAI imposed a fine of Rs 1 crore on Vodafone Idea
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (22:57 IST)

TRAI ने वोडाफोन आइडिया पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्यों?

Vodafone Idea Limited
Vodafone Idea fined Rs 1 crore: दूरसंचार विनियामक ट्राई (TRAI) ने दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Limited) पर अनचाही कॉल एवं संदेशों पर रोक लगा पाने में नाकाम रहने पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उस पर यह जुर्माना 28 सितंबर को लगाया।
 
कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और इस संबंध में आगे उठाए जाने वाले कदम पर गौर कर रही है। दूरसंचार सेवा प्रदाता पर यह कार्रवाई ग्राहकों को अनचाही कॉल एवं एसएमएस पर रोक लगा पाने में नाकाम रहने पर की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
सीएम गहलोत बोले, हम विश्व गुरु तब ही बनेंगे जब देश से भुखमरी व कुपोषण खत्म होगा