गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Today's top 20 news
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (21:02 IST)

भारत की दो टूक, पाकिस्तान से बातचीत नहीं, आज की टॉप 20 खबरें

भारत की दो टूक, पाकिस्तान से बातचीत नहीं, आज की टॉप 20 खबरें - Today's top 20 news
1. शेयर मार्केट में सबसे बड़ी उछाल : वित्त मंत्री के बड़े ऐलान के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी....मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक में एक दिन में 2200 अंकों का उछाल...मार्केट में तेजी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड। 1921 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाई 569 अंक की छलांग
2. वित्त मंत्री का दिवाली धमाका : आर्थिक मंदी से जूझ रहे बाजार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दिवाली तोहफा...कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का किया ऐलान...उद्योग जगत के लिए वित्त मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान। 
3. 5 ट्रिलियन डॉलर की ओर कदम : कॉरपोरेट टैक्स में कटौती को पीएम मीदी ने बताया ऐतिहासिक...कहा- 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ाए कदम....कारोबार करने के लिए बेहतर माहौल बना रही है सरकार।
4. हाउडी मोदी पर राहुल का तंज : वित्त मंत्री के एलान पर राहुल ने कसा तंज...कहा शेयर बाजार में उछाल के लिए पीएम मोदी कुछ भी करने को तैयार...हाउडी मोदी कार्यक्रम को बताया दुनिया का सबसे महंगा ईवेंट।
5. हाउडी मोदी का काउंटडाउन : आज से अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी...22 सितंबर को हाउडी मोदी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत....अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप भी होंगे साथ....24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ होगी बातचीत।
6. पाकिस्तान से रहेगा अबोला : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का बड़ा बयान...मोदी के दौरे के समय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से नहीं होगी बातचीत...कहा- पाक का स्तर जितना गिरेगा, भारत की छवि उतनी ही सुधरेगी। 
7. जादवपुर पर सियासी संग्राम : पश्चिम बंगाल में जाधवपुर यूनिवर्सिटी में सियासी संग्राम...केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमले के विरोध में ABVP ने दर्ज कराई शिकायत...कोलकाता की सड़कों पर बीजेपी का प्रदर्शन...यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को भाजपा ने की हटाने की मांग।
8. बंगाल में लोकतंत्र की हत्या : पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने ममता सरकार पर बोला...कैलाश विजयवर्गीय ने कहा रोज हो रही है लोकतंत्र की हत्या।
9. आखिर गिरफ्त में चिन्मयानंद : लॉ स्टूडेंट के यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद गिरफ्तार...14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल...एसआईटी पूछताछ में चिन्मयानंद अपने किए पर हुए शर्मिंदा।
10. रंगदारी में 3 गिरफ्तार : चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने वालों पर एसआईटी ने कसा शिकंजा....पीड़िता के दोस्त के साथ 3 गिरफ्तार....चिन्मयानंद ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की पुलिस से की थी शिकायत।
 
11. सीजफायर का उल्लघंन : सीमा पर पर फिर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर...पुंछ में पाक सेना ने की गोलाबारी....सीमा पर लगातार पाक सेना की तरफ से हो रहा सीजफायर का उल्लंघन।
12. पीएम मोदी की नसीहत का असर नहीं : पीएम मोदी की नसीहत का गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन पर नहीं हुआ असर...फिर बोले अयोध्या में बनेगा भव्य राममंदिर।
13. रतुल पुरी को राहत नहीं : बैंक फ्रॉड केस में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को नहीं मिली राहत....3 अक्टूबर तक बढ़ी हिरासत अवधि।
14. शिवपाल की होगी घर वापसी? : उत्तर प्रदेश में शिवपाल यादव की हो सकती है घर वापसी....अखिलेश ने दिए संकेत...आंख बंद करके पार्टी में कर लेंगे शामिल....लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल ने बनाई थी अलग पार्टी।
15. गठबंधन तय लेकिन एलान नहीं : महाराष्ट्र में अब सीटों को लेकर भाजपा और शिवसेना में नहीं बनी बात....शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान...गठबंधन मजबूत.... सीटों को लेकर भाजपा से बातचीत जारी।
 
16. एमपी में सड़क पर भाजपा : मध्यप्रदेश में किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा...बारिश और बाढ़ से बर्बाद हुए किसानों की मदद के लिए सरकार से की तुरंत मुआवजा देने की मांग।
17. गोलीबारी में एक की मौत : अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी में सड़क पर अंधाधुध फायरिंग....व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत।
18. अब यूपी में बाढ़ से बर्बादी : उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हालत बेहद खराब...इलाहाबाद और बनारस में गंगा ने मचाई तबाही...मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे।
19. बॉक्स ऑफिस पर कैसी है नई फिल्मों की ओपनिंग : 20 सितम्बर को 'पल पल दिल के पास', 'प्रस्थानम', 'द ज़ोया फैक्टर' और हॉलीवुड मूवी 'रैम्बो द लास्ट ब्लड' हुईं रिलीज़...सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग रही औसत से भी कम...दर्शकों ने इन फिल्मों नहीं दिखाई ज्यादा रुचि।
20. ड्रीम गर्ल और छिछोरे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल ने पहले सप्ताह में किया बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन... 72.20 करोड़ रुपए का किया कलेक्शन...दूसरे सप्ताह में सौ करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद... दूसरी ओर छिछोरे ने दो सप्ताह में 109.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।