1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. TMC MP Derek O Brian suspended from rajyasabha

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन मानसूत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित

derek o brian
derek o'brien news : तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन को मंगलवार को राज्यसभा से मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।
 
व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए ओ’ब्रायन ने नियम 267 के तहत मणिपुर हिंसा पर चर्चा शुरु किए जाने की मांग की।
सभापति जगदीप धनखड़ ने ओ’ब्रायन द्वारा ऊंची आवाज में अपनी बात रखने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें अपनी सीट पर बैठने को कहा।
 
धनखड़ ने इसके बाद कहा कि वह ओ’ब्रायन का नाम लेते है। उन्होंने सदन के नेता गोयल से इस संबंध में प्रस्ताव पेश करने को कहा। सभापति द्वारा जब किसी सदस्य का नाम लिया जाता है तो इसके साथ ही उसके निलंबन की कार्रवाई शुरू हो जाती है।
 
गोयल ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि ओ’ब्रायन लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं और आसन की अवमानना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव किया जाता है कि डेरेक ओ’ब्रायन को अशोभनीय आचरण के लिए सदन की सेवाओं से सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जाए।
 
गोयल के प्रस्ताव पेश करने के बाद धनखड ने ओ’ब्रायन के निलंबन की घोषणा की। उन्होंने उन्हें सदन से बाहर जाने का भी निर्देश दिया। इस बीच हंगामा होता देख धनखड़ ने उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
थाली पर महंगाई की मार, 28 फीसदी बढ़े दाम