Bhai Dooj
✕

Tik Tok Ban: आखि‍र कैसे होती है टि‍क टॉक वीडि‍यो से कमाई?

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (12:54 IST)
भारत चीन में तनातनी के बीच भारत सरकार ने चीनी एप्‍प को बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कुल 59 एप्‍प को प्रति‍बंधि‍त कर दिया है। ऐसे में भारत में सबसे ज्‍यादा टि‍क टॉक के यूजर्स प्रभावि‍त होंगे।


वीडियो कंटेंट बेस्ड एप्लीकेशन टिकटॉक दरअसल बहुत लोकप्र‍िय है। वॉट्सऐप के बाद सबसे ज्यादा टिकटॉक को ही डाउनलोड किया गया। इसके इंटरनेशनल वर्जन को 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। अगर सिर्फ भारत की ही बात करें तो टिक-टॉक के डाउनलोड का आंकड़ा 100 मिलियन के ज़्यादा है। लेकिन भारत-चीन सीमा पर हुई टेंशन के बाद अब इसका विरोध बढ़ गया था। इसकी रेंटिंग भी गिरने लगी थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में टि‍क टॉक के करीब 20 करोड यूजर्स हैं। इनमें से कई लोग टि‍क टॉक सेलिब्रेटीज बन गए थे। भारत में ऐसे सेलि‍ब्रेटी इस एप्‍प से लाखों रुपए की कमाई भी करते थे। आइए जानते हैं आखि‍र कैसे होती है टि‍क टॉक वीडि‍यो से कमाई।

टिकटॉक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर कोई अपने वीडियो शेयर कर सकता  हैं। उसके बाद दूसरे यूजर्स वीडियो को लाइक कर सकते हैं, कमेंट कर सकते हैं और किसी को फॉलो भी कर सकते हैं। यूजर्स अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कोशिश करते हैं ताकि उन्हें उससे कमाई भी हो सके। टिकटॉक के जरिए स्मार्टफ़ोन यूज़र छोटे-छोटे वीडियो बनाकर उसे शेयर कर सकते हैं।

जरि‍या नंबर-1 जिन टि‍क टॉकर्स के ज्यादा फॉलोअर्स होते हैं, वो अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी इससे जोड़ सकते हैं। ऐसे में यू-ट्यूब वीडियो के भी व्यूज बढ़ने लगते हैं। ऐसे में उन्‍हें यू-ट्यूब से भी कमाई होने लगती है।

जरि‍या नंबर-2 अब तक कई लोग टि‍क टॉक से स्‍टार बन गए हैं। उनके कई फॉलोअर्स होते हैं। ऐसे लोगों को कई कंपनि‍यां अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए एप्रोच करती हैं। इससे कंपनी और यूजर्स दोनों की कमाई होती है।

जरि‍या नंबर-3 कई टि‍क टॉकर्स अपने स्तर पर कंपनी से बात करते हैं और कंपनी के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने की बात करते हैं। वे अपने वीडि‍यो के जरि‍ए कंपनी के उत्‍पादों की ब्रांडिंग करते हैं। इससे कंपनी का डायरेक्‍ट प्रमोशन होता है। यूज़र की कमाई इस बात पर निर्भर करता है कि उसे कितने व्यूज़, लाइक, कमेंट और शेयर मि‍लते हैं।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख