सम्बंधित जानकारी
- RGPV के कुलपति समेत 5 पर FIR, यूनिवर्सिटी की करोड़ों की रकम निजी खातों में डालने का आरोप
- लोकल ट्रेन में सफर करने से क्यों डरती हैं अंकिता लोखंडे? बताई वजह
- Indian Idol 14 के विनर बने वैभव गुप्ता, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी
- Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी भागों में बढ़ी ठिठुरन, IMD का कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का अलर्ट
- BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी, 10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम
CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, कंट्रोल रूम में आया कॉल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में सीयूजी नंबर पर धमकी का ये कॉल आया है। कॉल पर अज्ञात युवक ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी।
इसके बाद लखनऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शिकायतकर्ता हेड कांसटेबल उधम सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया था। जिसमें अज्ञात युवक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा।
पुलिस कंट्रोल रूम पर इस तरह कॉल कर धमकी देने वाले की तेजी से तलाश की जा रही है। धमकी के बाद से सीएम योगी की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इधर, पुलिस आरोपी का नंबर ट्रेस कर तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Edited by navin rangiyal
Edited by navin rangiyal
