1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. There will be relief from heat for the next 5 days

Weather Updates: अगले 5 दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत, होगी अनेक राज्यों में वर्षा

heat wave
  • अगले 5 दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत
  • बारिश होने की संभावना
  • तापमान में गिरावट होगी
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम के कारण लू (Heatwave) से परेशान लोगों को अगले कुछ दिनों तक राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले 5 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इन दौरान अलग-अलग हिस्सों में तेज से लेकर हल्की बारिश (Rainfall Alert) हो सकती है और इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
 
आईएमडी के अनुसार देश के किसी भी हिस्से में लू (हीट वेव) की आशंका नहीं है। राजधानी दिल्ली में सप्ताहभर और बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खासकर सुबह और शाम का मौसम फिलहाल सुहाना बना रहेगा।
 
बिहार में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। 29 और 30 अप्रैल से तापमान में गिरावट हो सकती है। उत्तरप्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 29 और 30 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। इस कारण यहां तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।
 
अन्य राज्यों में भी वर्षा की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में हल्की बारिश की संभावना है। केरल की बात करें तो यहां 30 तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज गुरुवार को पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कांग्रेस के क्षेत्रीय क्षत्रप जो कांग्रेस के लिए बन गए जरूरी 'मजबूरी' !